{"_id":"688926d4565e07f97c019e96","slug":"principal-arrested-for-beating-student-with-scale-and-kicking-and-punching-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-125298-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्र को स्केल और लात-घूंसों से पीटने वाला प्रधानाचार्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्र को स्केल और लात-घूंसों से पीटने वाला प्रधानाचार्य गिरफ्तार
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन में होमवर्क करके नहीं लाने पर छात्र को स्केल और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटने वाले प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है।
मोहल्ला महमूद खां सराय के हरिशंकर का कहना है कि उसका 10 वर्षीय बेटा विराट चंद्रा कक्षा पांच का छात्र है। मोहल्ला महमूद खां सराय का अर्पित अग्रवाल सनातन पब्लिक स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाचार्य है। हरिशंकर ने कहा कि सोमवार को शाम चार बजे बेटा विराट चंद्रा अर्पित अग्रवाल के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। वहां और भी बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाते समय अर्पित अग्रवाल गुस्से में आग बबूला हो गया और विराट चंद्रा को लोहे के स्केल तथा लात घूसों से जमीन पर पटक कर मारने पीटने लगा।
मारपीट के दौरान विराट चंद्रा बेहोश हो गया और मरणासन्न जैसी अवस्था में आ गया, तब अर्पित अग्रवाल ने परिजनों को फोन करके सूचना दी कि तुम्हारा बेटा काम करने नहीं लाया था, जिस कारण मैंने पीट दिया है और थोड़ा ज्यादा पिट गया है। जिसके बाद हरिशंकर मौके पर गए तो विराट चंद्रा बुरी तरह घायल था और मरणासन्न जैसी अवस्था में था।
विज्ञापन
हरिशंकर बेटे विराट चंद्रा को ले आए और पुलिस को सूचना देकर जिला अस्पताल में इलाज एवं मेडिकल कराया। मंगलवार को हरिशंकर ने पूरे मामले को लेकर कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए अर्पित अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। अर्पित अग्रवाल का चालान कर दिया गया है।