{"_id":"6804fa93fd26980a3004b269","slug":"principal-and-professor-of-chandausi-sm-college-dismissed-woman-employee-had-filed-case-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"याैन उत्पीड़न: चंदाैसी के एसएम कॉलेज के प्राचार्य और प्रोफेसर बर्खास्त, साथी महिला कर्मी ने दर्ज कराया था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याैन उत्पीड़न: चंदाैसी के एसएम कॉलेज के प्राचार्य और प्रोफेसर बर्खास्त, साथी महिला कर्मी ने दर्ज कराया था केस
Sun, 20 Apr 2025 07:17 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 20 Apr 2025 07:17 PM IST
सार
चंदाैसी के एसएम कॉलेज के प्राचार्य और एक प्रोफेसर को याैन शोषण और अनियमितताओं के आरोप में प्रबंध समिति ने बर्खास्त कर दिया है। महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर इस मामले में जांच हुई। जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
एसएम काॅलेज में वोकेशनल कोर्सेस में अनियमितताओं के आरोप में निलंबित चल रहे प्राचार्य और एक प्रोफेसर को प्रबंध समिति ने बर्खास्त कर दिया है। एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने भी प्राचार्य और एक प्रोफेसर पर शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पूर्व में प्रबंध समिति ने दोनों को निलंबित कर दिया था। अब जांच के बाद प्रबंध समिति ने दोनों को बर्खास्त कर दिया है। पिछले वर्ष 27 दिसंबर को कालेज की एक महिला प्रोफेसर ने कोतवाली में प्राचार्य डाॅ. दानवीर यादव व प्रोफेसर डाॅ. प्रवीण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
जिसमें दोनों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद कॉलेज प्रबंध समिति ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। जिसमें महिला प्रोफेसर समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। इसके अलावा उन पर वोकेशनल कोर्सेस में अनियमितताओं के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 17 फरवरी को प्राचार्य व प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद गठित जांच कमेटी ने सभी साक्ष्य, दस्तावेज, बयानों व अन्य प्रपत्रों को प्रबंध समिति के सचिव को भेज दिए। साथ ही जांच अधिकारी एसएम काॅलेज ने दोनों को भी आरोपपत्र भेजे थे।
इसी बीच प्रबंध समिति ने दोनों को निलंबित कर दिया था। जांच अधिकारी द्वारा जांच की जा रही है। प्रबंध समिति के सचिव शांतनु कुमार ने बताया कि जांच अधिकारी द्वारा जांच व सुनवाई के दौरान साक्ष्यों व बयानों के आधार पर दोनों पर लगाए आरोपों की पुष्टि 16 अप्रैल को हो गई है।
इसके लिए दोनों को दोषी पाया गया है। जिसके आधार पर प्राचार्य और प्रोफेसर को 18 अप्रैल को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही प्राचार्य और प्रोफेसर को भी पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।