{"_id":"65d27a4bc39ec9ffa60f4864","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-lay-the-foundation-stone-of-shri-kalki-dham-in-sambhal-today-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-107932-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संभल में करेंगे श्री कल्कि धाम का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संभल में करेंगे श्री कल्कि धाम का शिलान्यास
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम का शिलान्यास सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि सुबह 7.30 बजे से गर्भगृह में पूजन शुरू हो जाएगा।
सुबह साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री आधारशिला रखेंगे। वे करीब सात मिनट तक गर्भगृह में पूजन करेंगे। वह मंदिर के मॉडल का लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद मंच से जनता को संबोधित करेंगे। मालूम हो पहली फरवरी को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र दिया था। जिसको प्रधानमंत्री ने स्वीकार करते हुए आभार भी जताया था। इसके बाद से ही पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया था। 12 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्री कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। इसी क्रम में रविवार की देर रात तक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया है। इस शिलान्यास कार्यक्रम में हजारों साधु-संत आने की उम्मीद है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गज नेताओं को न्योता दिया गया था। कई बड़े नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।