फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   priest killed son and uimselg suiced

पुजारी ने पहले बेटे को मार डाला फिर खुद भी फंदे से लटक गए, मंदिर में मिले दोनों शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
priest killed son and uimselg suiced
संभल। संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर सराय में शिव मंदिर के पुजारी ने गुरुवार को रात किसी समय मानसिक रूप से कमजोर अपने युवा बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद भी कपड़े का फंदा बनाकर मंदिर परिसर के बरामदे में एक कुंडे से लटक गए। दोनों की लाश शुक्रवार को सुबह छह बजे मंदिर में मौजूद सेवादार ने जागने के बाद सबसे पहले देखी। उसने शोर मचाया तो पूरा गांव एकत्र हो गया। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर छानबीन की है। ग्रामीणों के बयान भी लिए हैं।
विज्ञापन

संभल से करीब पांच किलोमीटर स्थित रसूलपुर सराय में शिव मंदिर में अमर सिंह (60) और उनके बेटे जयवीर (20) रहते थे। अमर सिंह क्षय रोग समेत कई बीमारियों से पीड़ित थे और चार दिन से हालत उनकी गंभीर थी। खून की उल्टी आ रही थी। गांव के लोग उन्हें डाक्टर के पास ले गए लेकिन डाक्टर ने कहा कि अब घर ले जाओ और सेवा करो । इनकी हालत ठीक नहीं है। जब अमर सिंह लौटे तो बेहद निराश और दुखी थे। उनके दुख की एक वजह मानसिक रूप से कमजोर बेटा भी था जो 20 वर्ष का होने के बाद भी अपने हाथ से खाना तक नहीं खाता था। बेटे की मानसिक अवस्था और खुद की बीमारी से ऊबकर पुजारी ने आत्मघाती कदम उठाया। गांव वालों ने भी यही बात कही है।
विज्ञापन

एक-दो बुजुर्ग ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को शाम भगत जी के नाम से मशहूर पुजारी ने कहा था कि अब कल से न वे मिलेंगे और न ही उनका बेटा? गुरु जी उन्हें अपने पास बुला रहे हैं। गांव वालों ने इस बात पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। पुजारी और उनके बेटे के साथ सेवादार रिंकू मंदिर परिसर में सोए। रिंकू ने बताया कि बेटा कमरे सोया था। पुजारी और वह बरामदे थे। गुरुवार को रात 12 से 12.30 बजे तक पुजारी कई बार उस कमरे में गए जहां उनका बेटा सो रहा था। पुजारी ज्यादा ही बेचैन लग रहे थे और जब उनसे पूछा तो वह बोले- तुम सो जाओ। रिंकू ने बताया कि इसके बाद उसकी नींद लग गई। आंख सुबह छह बजे खुली तब उसने देखा कि बरामदे के कुंडे पर पुजारी की लाश लटकी है। बेटा अंदर कमरे में जमीन पर मरा पड़ा है। बेटे के गले पर लाल कपड़े का फंदा है। कपड़ा हटाया तो गले पर एक निशान मिला। फंदे पर लटके पुजारी के शव को उतारा और उसे चारपाई पर रख दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि अब तक की छानबीन में जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक पुजारी ने पहले अपने लड़के का गला दबाया और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed