फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   priced aquessed arrested in police combing

पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
priced aquessed arrested in police combing
बहजोई। मुठभेड़ के बाद बहजोई पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक बाइक समेत एक तमंचा 12 बोर और कारतूस बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंचे एसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली। मुठभेड़ में एक सिपाही के कोहनी में और आरोप के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात पौने नौ करीब प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने गश्त के दौरान गांव पर्तापुर व राजपुर के निकट दो बाइक सवारों को टोका। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक इस पर बाइक सवार सकपका गए और मौके से भागने लगे। पुलिस पर फायर झोंक दिया। कांस्टेबिल चंद्रशेखर के बाएं हाथ में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई है। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों ही बाइक सवार जमीन पर जा गिरे। घायल को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका साथी भाग गया। घायल आरोपी और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ चंदौसी अशोक कुमार सिंह व एएसपी आलोक जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुलेमान निवासी गांव जनेटा थाना बनियाठेर के तौर पर हुई। इस पर 15 हजार रुपये का इनाम है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बीते करीब आठ माह से फरार चल रहा था। वह गौकशी, चोरी, मारपीट व गैंगस्टर समेत करीब दर्जन भर मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed