फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   price down of milk in sambhal

दिल्ली एनसीआर में डिमांड घटी, संभल जिले में दूध के दाम घटे, भुगतान भी अटके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
price down of milk in sambhal
संभल। शादी ब्याह में अब पहले जैसी भीड़भाड़ नहीं होती। दिल्ली एनसीआर और दूसरे बड़े शहरों में दुग्ध उत्पादों की बड़े पैमाने पर खपत करने वाले श्रमिक अपने-अपने गांव को रुख कर चुके हैं। इसका असर अब दुग्ध इंडस्ट्री पर पड़ा है। दूध के दाम घटे हैं। पंद्रह लाख रुपये के भुगतान भी अटके हैं।
विज्ञापन

संभल और अमरोहा जिले में आनंदा डेयरी के दो चिलिंग प्लांट दूध की खपत घटने के बाद बंद किए गए हैं। कंपनी ने संभल जिले में अपने 28 गांवों के क्रय केंद्र बंद किए हैं। इन केंद्रों से जुड़े उत्पादकों का 15 लाख रुपये दिया जाना है। जब हालात सामान्य थे तब आनंदा डेयरी कंपनी एक दिन में 7.5 लाख लीटर की प्रॉसेसिंग करती थी लेकिन अब यह प्रॉसेसिग 5 लाख लीटर प्रतिदिन की रह गई है। सहज दुग्ध उत्पादक लिमिटेड को महीने में एक दो बार अपनी खरीद को ब्रेक करना पड़ रहा है। सहज दुग्ध उत्पादक लिमिटेड दिल्ली में मदर डेयरी को दूध की आपूर्ति करती है। सहज दुग्ध उत्पादक लिमिटेड ने मदर डेयरी में दूध सरप्लस हो जाने की वजह से मई में अलग-अलग तिथियों में चार दिन दूध की खरीद नहीं की जबकि जून में एक शिफ्ट के लिए खरीद ब्रेक की गई।
विज्ञापन

इसी तरह से क्रीमी फूड लिमिटेड ने भी अपनी खरीद को घटाया है। पहले इनके प्लांट पर प्रतिदिन करीब तीन लाख लीटर दूध की आपूर्ति होती थी। अब यह दो लाख लीटर रह गई है। इसकी मुख्य वजह दिल्ली एनसीआर में खपत घट जाना और शादी ब्याह की डिमांड न निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिमांड घटनेे से रेट भी घट गए हैं। पिछले वर्ष गर्मी के दिनों में दूध के भाव 42-45 रुपये प्रति लीटर थे लेकिन अबकी बार 35-37 रुपये प्रति लीटर हैं। दुग्ध इंडस्ट्री के विशेषज्ञ बताते हैं कि जब तक शहरों में खपत नहीं बढ़ेगी तब तक यही हालत रहेगी। दुग्ध उत्पाद खरीदने वाली कंपनियों के पास बड़ी मात्रा में दूध से तैयार पाउडर का स्टॉक है। दूध और दूध से तैयार उत्पादों की बिक्री घटी है। इसलिए भाव कम हुए हैं। आने वाले दिनों में जब मांग निकलेगी तो भाव सुधरेंगे।

क्रय केंद्र प्रभारी टेस्टिंग यूनिट जमा करें और भुगतान हासिल करें
संभल। आनंदा डेयरी ने जिन 28 विलेज लेवल सेंटर्स को बंद किया है उनके जरिए दूध की आपूर्ति करने वाले दुग्ध उत्पादकों के 15 लाख रुपये के भुगतान अटक गए हैं। इस संबंध में कपंनी के वरिष्ठ अधिकारी गणेश कुमार झा ने बताया कि अगर विलेज लेवल सेंटर्स के इंचार्ज टेस्टिंग यूनिट को जमा कर दें तो उनके भुगतान हो जाएंगे। उन्हें टेस्टिंग यूनिट जमा करके भुगतान हासिल करने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed