{"_id":"6920c861b96ab3c28a07814f","slug":"preparations-for-kalki-mahotsav-in-full-swing-temporary-town-begins-to-settle-down-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-129275-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कल्कि महोत्सव की तैयारी तेज, बसने लगा अस्थायी नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कल्कि महोत्सव की तैयारी तेज, बसने लगा अस्थायी नगर
विज्ञापन
असमोली(संभल)। असमोली क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के परिसर में एक दिसंबर से सात दिसंबर तक श्री कल्कि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी तेज हो गई है। ऐंचोड़ा कंबोह में अस्थायी नगर बसाने की तैयारी की जा रही है। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि महोत्सव 2025 की प्रमुख विशेषता यह है कि इस वर्ष पहली बार ऐसा होगा कि श्री कल्कि कथा सुनने का मौका मिलेगा। कथा मर्मज्ञ पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य के श्रीमुख से विश्व की प्रथम श्री कल्कि कथा को सुनना एक ऐतिहासिक क्षण होगा। श्री कल्कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री कल्कि महोत्सव के इतिहास का विशालतम पंडाल लगाया जा रहा है। इस वाटरप्रूफ पंडाल के अंदर लगभग 10000 श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
बड़ी संख्या में लोगों के आगमन के दृष्टिगत करीब 5000 लोगों के प्रवास के लिए टेंट लगाकर एक अस्थायी नगर बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक आने जाने की सुगमता को देखते हुए पार्किंग स्थल का चयन भी कथा पंडाल के निकट ही किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथियों के आने की संभावना को देखते हुए एक हैलीपेड का निर्माण किया जा चुका है और जल्द ही 2 अन्य हैलीपेड भी बनकर तैयार हो जाएंगे। संवाद