{"_id":"614397998ebc3eae394de202","slug":"preparations-accelerated-for-possible-visit-of-chief-minister-in-sambhal-sambhal-news-mbd4029298172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जिला प्रशासन व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जिला प्रशासन व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने में जुटा
विज्ञापन
संभल के कैलादेवी मंदिर पर जनसभा स्थल और हेलीपेड बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण करते डीएम संजीव रंज
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कैलादेवी मंदिर का दौरा किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री का संभावित दौरान अब होना तय माना जा रहा है। भाजपा नेता भी इस तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल 21 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभल दौरान अभी संभावित है लेकिन जिला प्रशासन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रहा है। साथ ही कैलादेवी मंदिर के नजदीक मैदान में जहां जनसभा संभावित है वहां का निरीक्षण किया है। गुरुवार को हैलीपेड बनाने के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। यदि मुख्यमंत्री का दौरा होगा तो वह कैली देवी धाम मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इसी क्रम में कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरी महाराज से बातचीत की है।
उनसे मंदिर की सारी जानकारी अधिकारियों ने ली है। मंदिर मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिससे मुख्यमंत्री को दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिले। कैलादेवी के नजदीक बने लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस को भी तैयार कराया जा रहा है। इस गेस्ट हाउस में आमतौर पर आना जाना नहीं होता है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन एहतियाती तौर पर गेस्ट हाउस को तैयार करा रहा है। यदि मुख्यमंत्री आएं तो व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 34 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, जिला महामंत्री चौधरी हरेंद्र सिंह, पवांसा ब्लॉक की प्रमुख पति ह्दयेश यादव आदि मौजूद रहे।