फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Prempal's body was found near the dome

प्रेमपाल का था गुंबद के पास मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Prempal's body was found near the dome
नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग स्थित गुंबद के नजदीक मिले शव की पहचान कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव भटौला निवासी प्रेमपाल (33) पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हत्या कर शव छिपाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने मंगलवार को गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। प्रेमपाल के भाई विजयपाल का कहना है कि उनका भाई सोमवार की सुबह घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार को कैलादेवी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार की सुबह शव की पहचान के लिए नखासा थाना पुलिस ने बुलाया था। कपड़े और हाथ पर बने निशान से प्रेमपाल के रूप में पहचान हुई। पीड़ित भाई का कहना है कि उनके भाई से गांव के कुछ लोग रंजिश मानते थे। शक है कि उन्होंने ही हत्या को अंजाम दिया है। युवक अपने अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैलादेवी थाने के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में छानबीन की जा रही है। हत्या का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed