{"_id":"60b298938ebc3e380877578a","slug":"pregnant-dies-after-operation-family-uproar-sambhal-news-mbd3905206121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद गर्भवती की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के बाद गर्भवती की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
संभल/असमोली। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बेहतर उपचार के लिए महिला को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा गांव निवासी शरीफ की बेटी महनाज को 27 मई को प्रसव पीड़ा होने पर मनोटा पुल स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने महिला के पिता से ऑपरेशन करने की बात कही। परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर डाक्टर ने दूसरे अस्पताल में ले जाने की बात कही। परिजन महिला को लेकर दूसरे अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में हंगामा किया। डाक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस बीच चंदौसी के बुद्घननगर खंडुआ निवासी महिला का पति इरफान अली भी पहुंच गया। उसने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, मासूम की देखरेख उसकी नानी कर रही हैं।
छह माह पूर्व प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में सील किया गया था नर्सिंग हो
संभल। मनोटा के इसी अस्पताल को छह माह पूर्व प्रसव के दौरान महिला की मौत हो जाने के मामले में सील किया गया था। बताते हैं कि सील होने के तीन दिन बाद फिर से नर्सिंग होम को खोल दिया गया। इससे अस्पताल संचालक के हौसले बुलंद हो गए। लापरवाही का नतीजा यह रहा कि अब फिर एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से संज्ञान लेने की बात कही है।