{"_id":"578150484f1c1bee067fa07e","slug":"pramod-krishnam-sambhal-kattarpanthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे के लिए खतरा हैं कट्टरपंथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे के लिए खतरा हैं कट्टरपंथी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम बंधु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंवासा के ग्राम मऊ भूड़ में आयोजित सम्मान समारोह में शनिवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इशारों ही इशोरों में भाजपा पर निशाना साधा।
कहा कि, कुछ राजनीतिक पार्टियां देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। आरोप लगाया कि, कैराना का मुद्दा इसी सोच का नतीजा है। कहा कि, कट्टरपंथी समाज में भाईचारे के लिए खतरा हैं। वे गांव स्थित मदरसे मौलाना अली जौहर में अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर बल भी दिया। कहा कि, कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करना जरूरी है। इस दौरान प्रबंधक फिरोज खां ने कहा कि कैराना मुद्दे पर अपनी जांच रिपोर्ट निष्पक्षता के साथ दी और भाईचारे को मजबूत किया। इसके लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम का सम्मान किया जाना आवश्यक था। कहा कि, समाज में भाईचारा बढ़ाने के लिए कार्य करने पर हमने उन्हें सम्मानित किया है।
बाद में मदरसे के प्रबंधक और अन्य लोगों ने आचार्य प्रमोद कृष्णम का फूल माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में सपा नेता सतीश प्रेमी, अजय कुमार, ग्राम प्रधान पलटू खां, जहीर अनवर, मुस्तकीम, वाजिद अली, हामिद खां, नन्नू खां भूरे खां आदि रहे।