{"_id":"583c84634f1c1b0d1ede59f8","slug":"praivartan-yatra-k-manch-pr-balayon-ne-lagaye-dhumke","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन यात्रा के मंच पर बालाओं ने लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन यात्रा के मंच पर बालाओं ने लगाए ठुमके
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान कुछ लोग बालाओं की अदाओं को देख कर मंच के सामने ही डांस करने लगे। उस वक्त भाजपा के स्थानीय एक-दो नेता भी मंच पर थे लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका। मीडियाकर्मियों को जब खबर मिली और लोग पहुंचे तो डांस बंद कर दिया गया।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को दोपहर में असमोली क्षेत्र में पहुंचना था। परिवर्तन यात्रा लेट हो रही थी। इस दौरान भीड़ को थामे रखने के लिए भाजपा से टिकट के दावेदार अवधेश यादव की ओर से खिरनी में मंच सजाया गया था। मंच पर दोपहर 12 बजे के करीब जब एक बाला डांस के लिए उतरी तो पब्लिक ने ताली बचाई और इसके बाद मोदक अदाओं के साथ हरियाणवी गाना शुरू हुआ। इसके चंद मिनटों में ही किसी ने पुलिस और मीडियाकर्मियों को खबर दी। जब तक मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तब आनन-फानन डांस बंद कराया गया लेकिन भीड़ में ही कई युवाओं ने तब तक डांस की वीडियो अपने मोबाइल पर बना डाली थी और इसे विभिन्न ग्रुपों में वायरल कर दिया जब वीडियो वायरल होते ही पार्टी में अवधेश यादव के विरोधी भी सक्रिय हो गए।
विभिन्न मीडिया ग्रुपों में भी वीडियो चलता रहा। इस संबंध में हयातनगर के थाना प्रभारी सुनील कुमार अहलावत से जब पूछा गया तो डांस तो नहीं हुआ। गाने सुनाए जाने की जानकारी उन्हें मिली थी तत्काल उन्होंने पुलिस भेज कर गाना बंद करा दिया।