फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   "prabhu kripa"

अब गोरखपुर के रेलयात्री पर बरसी ‘प्रभु कृपा’

Sat, 16 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Sat, 16 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
"prabhu kripa"
भारतीय रेल - फोटो : PTI
रेलयात्रियों के ट्वीट पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु की मेहरबानियों का सिलसिला जारी है। अब ‘प्रभु कृपा’ गोरखपुर के रेलयात्री पर बरसी है।  मैकेनिकल इंजीनियर को चंदौसी रेलवे स्टेशन पर नेट बुकिंग के बावजूद रिटायरिंग रूम (विश्रामालय) नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


रेल कर्मियों से जिरह के बाद जब रेलमंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करने के बाद इंजीनियर को रिटायरिंग रूम दिलाने का फरमान मिला तो आधी रात को स्टेशन पर खलबली मच गई। वहां आराम फरमा रहे एक टीटीई को बाहर करके इंजीनियर को जगह दिलाई गई।
विज्ञापन


टाटा केमिकल्स फैक्ट्री बबराला में मशीनी खराबी के लिए गोरखपुर से मैकेनिकल एक्सपर्ट रामगोपाल पटेल को बुलाया गया था। जिनके लिए 13 अप्रैल को इंटरनेट पर टिकट व रिटायरिंग रूम बुक कर दिया गया था। बताते हैं कि ई-टिकट का तो एसएमएस आ गया था लेकिन विश्रामालय का एसएमएस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबत्ता, नेट पर रिटायरिंग रूम की बुकिंग रामगोपाल पटेल के नाम दर्शाई जा रही थी। 14 अप्रैल की रात को करीब नौ बजे इंजीनियर रामगोपाल पटेल टीसीएल में कार्य कर रहे राकेश पाठक के साथ पहुंचे। तो रिटायरिंग रूम में  ताला बंद था। स्टेशन अधीक्षक तो नहीं थे।

तो वहां मौजूद टीटीई व अन्य कर्मचारियों को बताया लेकिन उन्होंने कहा कि रिटायरिंग रूम बुक ही नहीं है, यदि है तो दिखाओ। रात को ही राकेश पाठक ने अपने घर से लैपटॉप मंगवाया, जिसमें वेबसाइट पर बुकिंग दिखाई लेकिन रेलवे कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हुए।

परेशान होकर राकेश पाठक ने केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर एकाउंट पर शिकायत दर्ज करा दी। बताते है कि पंद्रह मिनट बात ही रेल मंत्रालय से कॉल आई, जिसमें पूरी डिटेल पूछी और उसके बाद तो रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।

आनन-फानन में विश्रामालय का ताला खोला गया। राकेश पाठक ने बताया कि बाहर ताला बंद होने के बावजूद अंदर एक टीटीई नींद ले रहे थे। करीब रात्रि 11.10 बजे इंजीनियर रामगोपाल पटेल को रिटायरिंग रूम मिल सका। उनकी ट्रेन इंटरसिटी 2.58 बजे थी। 

रामगोपाल पटेल, इंजीनियर गोरखपुर  ने बताया इंटरनेट बुकिंग से आने जाने का टिकट व रिटायरिंग रूम दोनों बुक किए गए थे, टिकट के अलावा रिटायरिंग रूम का दो सौ रुपये शुल्क भी कट गया था लेकिन एसएमएस नहीं आया तो यह रेलवे प्रशासन की कमी है। नेट पर रिटायरिंग रूम की बुकिंग दर्शाई गई थी तो रेलवे कर्मचारियों को मानना चाहिए था या फिर विभागीय तौर पर कंफर्म करना चाहिए। बिना वजह मुझे दो घंटे से अधिक समय तक परेशान किया गया।       


मुकेश कुमार वार्ष्णेय, मुख्य टिकट निरीक्षक ने कहा इंजीनियर रामगोपाल पटेल सिर्फ अपना टिकट दिखा रहे थे, उनके लिए रिटायरिंग रूम बुक ही नहीं था, न तो उनके पास एसएमएस था और न ही रेलवे स्टेशन को कोई कंफर्मेशन थी। वह सिर्फ टीटीई पर दबाव बनाकर रिटर्निंग रूम लेना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed