{"_id":"69d80b08c3cace2d4107ea07","slug":"powerlifting-athletes-perform-brilliantly-sambhal-news-c-204-1-chn1001-128410-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: c","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: c
विज्ञापन
चंदौसी। मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज में बृहस्पतिवार को पावर लिफ्टिंग पुरुष एवं महिला वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व कॉलेज प्रबंधक डॉ. अशोक यादव और डॉ. अमोल कंचन ने किया। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार गोयल ने पर्यवेक्षक डॉ. विकास सिंह यादव, टेक्निकल एक्सपर्ट सर्वेश सिंह, राद्यवेंद्र प्रताप सिंह और सहायक आचार्य डॉ. भानु प्रताप सिंह सहित कोच व अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 59 किग्रा वर्ग में मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज के अर्जुन प्रथम और हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के प्रियांशु पवार द्वितीय स्थान पर रहे। 66 किग्रा वर्ग में मॉडल एजुकेशन कॉलेज के संजीव प्रथम और रुक्मणी कॉलेज के हिदू सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 74 किग्रा वर्ग में केजीके कॉलेज मुरादाबाद के विकास प्रथम, हिंदू कॉलेज के जॉय मेसी द्वितीय और आजम खान तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
83 किग्रा वर्ग में मॉडल कॉलेज के गर्व यादव प्रथम, केजीके के सचिन सिंह द्वितीय और अर्पित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग के 69 किग्रा भार वर्ग में मॉडल कॉलेज की महक सैनी प्रथम स्थान पर रहीं। अंत में क्रीड़ा अधिकारी ज्ञान सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान रेफरी की जिम्मेदारी अर्जुन सिंह कोली, धर्मेंद्र सिंह और आशु शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी ज्ञान सिंह, डॉ. निर्मल कुमार, संजय नागर, मधु राठौर, राजूपाल, जितेंद्र यादव, जय प्रकाश मौजूद रहे। इस दौरान सर्वेश सिंह, ऋषभ यादव और अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।