फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Power Supply Collapses Due to Storm; Breakdowns Reported at 20 Substations

Sambhal News: आंधी से बिजली आपूर्ति ध्वस्त 20 उपकेंद्रों में हुआ ब्रेकडाउन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Power Supply Collapses Due to Storm; Breakdowns Reported at 20 Substations
संभल। तेज आंधी और बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। खराब मौसम के चलते 20 विद्युत उपकेंद्रों का ब्रेकडाउन हो गया। इससे शाम करीब छह बजे से सुबह दस बजे तक आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। लोग आपूर्ति बहाल कराने के लिए अधिकारियों से संपर्क करते रहे। उधर, आंधी-बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम होते ही तेज हवा चलने लगी। आठ बजे के करीब अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। खूब आंधी चली। यह क्रम आधी रात तक जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। कई जगह तार टूट गए।
विज्ञापन

एक्सईएन रघुनाथ तित्तल ने बताया कि 20 बिजलीघर ब्रेकडाउन हो गए थे। सुबह सवेरे ही कर्मचारियों ने पेड़ हटाकर क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त किया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल होती चली गई। संभल के चिमियावली और असमोली क्षेत्र के टांडाकोठी के हरथला में देरशाम तक समस्या रही। बाद में वहां भी आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आंधी-बारिश से खेतों पर पके गेहूं के खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं। गेहूं की फसल को और तेजी से काटने में जुट गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed