फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Power failure in four villages of Kudhfatehgarh area due to wire break in rain

बारिश में तार टूटने से कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के चार गांवों की बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Power failure in four villages of Kudhfatehgarh area due to wire break in rain
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव पैगारफातपुर में बारिश के दौरान फाल्ट के कारण तार टूट गया। इससे पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। वही चंदौसी कस्बे के अशोक नगर में पिछले 14 घंटे में बमुश्किल चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह भोर में हवा के साथ हुई बारिश में थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव पैगारफातपुर के निकट बिजली की लाइन ता तार टूटकर गिर गया था। इससे क्षेत्र के चार गांव दियौरा खास, जहांगीरपुर, मैनपुरी तथा पैगारफातपुर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रविवार को पूरे दिन व रात व सोमवार को शाम तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। स्यौंडारा बिजलीघर के अवर अभियंता राम प्रसाद ने बताया कि बरसात के दौरान तार टूटकर गिरने से चार गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। सोमवार को दिन में लाईन सही करा कर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने का प्रयास किया जाएगा। सोमवार को बरसात के दौरान ब्रेक डाउन होने के कारण दिन में चंदौसी से आपूर्ति नहीं मिल सकी है। इस कारण क्षेत्र में दिन के समय विद्युत आपूर्ति नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

चंदौसी शहर के मोहल्ला अशोक नगर में लाइन ब्रेक डाउन कर गई। रविवार की सुबह से बिजली पूरे दिन गायब रही। रविवार की आधी रात के बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। चार से पांच घंटे बमुश्किल बिजली आई, इसके बाद आपूर्ति फिर से ठप हो गई। लगातार बिजली गायब रहने से लोग परेशान है। पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों के घरो में लगे समर्सिबल शोपीस बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed