फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Power disrupted by strong winds and rain; 54 villages left in the dark for ten hours.

Sambhal News: तेज हवा और बारिश से उड़ी बिजली, दस घंटे अंधेरे में रहे 54 गांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Power disrupted by strong winds and rain; 54 villages left in the dark for ten hours.
जुनावई। क्षेत्र में हुई बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर तार टूटने एवं ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली विभाग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। क्षेत्र के 54 गांवों में लगातार 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तेज हवाओं और बारिश के कारण क्षेत्र में सुरक्षा कारणों और मरम्मत कार्य के चलते विभाग को बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। कुछ स्थानों पर तार टूटने से बिजली न आने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा। घरों में लगे सबमर्सिबल न चलने से पानी की भारी किल्लत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हल्की सी बारिश होते ही बिजली व्यवस्था का ध्वस्त हो जाना विभाग की लचर कार्यप्रणाली को दर्शाता है। समय पर पेड़ों की कटाई न होने और पुरानी लाइनों के कारण हर बार बारिश में उन्हें अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों ने शासन से स्थाई समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक जेई मोहित कुमार ने बताया कि बारिश और खराब मौसम के चलते मरम्मत कार्य में काफी कठिनाई आ रही थी। जैसे ही मौसम ने थोड़ी राहत दी, कर्मचारियों को मौके पर भेजकर लाइनों को दुरुस्त किया गया। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed