फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Potholes remain on roads, PWD awaits approval of proposal

Sambhal News: सड़कों पर गड्ढे बरकरार, पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव मंजूरी का इंतजार

Sat, 05 Oct 2024 05:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 05 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Potholes remain on roads, PWD awaits approval of proposal
संभल। त्योहारी सीजन आने को है और जिले के मुख्य मार्ग गड्ढों से भरे पड़े हैं। इन गड्ढों की स्थिति ऐसी है कि हादसा नजर चूकते ही हो सकता है। यह स्थित काफी समय से बनी हुई है। कई बार इन गड्ढों को भरा गया है लेकिन बारिश के दौरान दिन-दो दिन में यह गड्ढे ज्यादा भयंकर रूप में उभरकर सामने आ गए। संभल-मुरादाबाद और संभल-चंदौसी मार्ग पर कई स्थान ऐसे हैं जहां हादसा होने का हर समय डर बना रहता है। अब मुख्यमंत्री ने 10 अक्तूबर तक गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं। लोकनिर्माण विभाग के सामने चुनौती है कि इन गड्ढों को इस अवधि में कैसे भरा जाए।
विज्ञापन


संभल-मुरादाबाद मार्ग पर संभल से सिरसी तक जगह जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसी तरह संभल- चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा, जनेटा, सरथल में जगह-जगह गड्ढे हैं। मोहम्मदपुर टांडा में तो गड्ढे चौड़े होने के साथ करीब छह इंच तक गहरे भी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है और बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश का कहना है कि संभल-मुरादाबाद मार्ग पर तो काम शुरू कराया गया है। करीब 17 किलोमीटर के मार्ग पर एक लेयर बिछाई जा रही है। संभल-चंदौसी मार्ग का प्रस्ताव भेजा है लेकिन मंजूरी नहीं मिली है लेकिन 10 अक्तूबर तक गड्ढे भरने का काम किया जाएगा।00000000000
विज्ञापन




जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव मंजूर होने का इंतजार

जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। संभल, असमोली, गुन्नौर और चंदौसी। इसमें चंदौसी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने तीन सड़क और दो लघु सेतु के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसका निर्माण भी शुरू नहीं किया गया है। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने भी दो लघुसेत निर्माण के लिए प्रस्ताव दिए हैं। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन का कहना है कि प्रस्ताव मंजूर होने का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोकनिर्माण विभाग की ओर से जिले की करीब 300 सड़काें के निर्माण व मरम्मत के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है। यह वर्ष 2024-25 की है। इस कार्ययोजना में जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रस्तावित सड़कें भी शामिल हैं। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन ने बताया कि अब कार्ययोजना में कितनी सड़कों के निर्माण और मरम्मत की मंजूरी मिलेगी। इसकी इंतजार है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed