{"_id":"6568efe95b16feccad057016","slug":"postcard-written-to-pm-for-expansion-of-sambhal-gajraula-railway-line-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-5397-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल गजरौला रेल लाइन के विस्तारीकरण के लिए पीएम को लिखे पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल गजरौला रेल लाइन के विस्तारीकरण के लिए पीएम को लिखे पोस्टकार्ड
Fri, 01 Dec 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को चौधरी सराय चौराहे पर पहुंचकर पोस्टकार्ड लिखने के लिए अभियान चलाया। लोगों से प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखवाए गए हैं। इसमें संभल से गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग की गई है।
पोस्टकार्ड लिख रहे लोगों के चेहरों पर उम्मीद दिख रही थी कि शायद इस बार मांग को सरकार स्वीकार करेगी और संभल-गजरौला रेल लाइन का विस्तारीकरण कराएगी। रेल लाइन के बन जाने से आर्थिक रूप से संभल समेत आसपास के कस्बों को गांवों को लाभ होगा। समिति इस अभियान को अनवरत चालू रखेगी। वर्ष-2024 के बजट में इसके लिए बजट का प्रावधान हो जाए, ऐसी पुरजोर मांग उठाएगी। इस दौरान डाॅ.नाजिम, रविराज चाहल, सफदर अल्वी, महावीर सिंह, गजराज सिंह, नवाब इमरान, कैलाश सिंह, जमाल फारूखी आदि मौजूद रहे।