फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   position of eletric suplly

मोदी जी! यहां तो बिजली के तारों पर सुखाए जा रहे कपड़े

Wed, 24 Aug 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Wed, 24 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
position of eletric suplly
संभल के चपतियौ की मढैया गांव में बिजली के तारों पर सूखते कपड़े।

विज्ञापन
लाल किले की प्राचीर से गांव-गांव बिजली पहुंचाने के प्रधानमंत्री के एलान की यहां धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिजली देने के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो गए। तार भी खिंच गए।। लेकिन इन इलाकों में अंधेरा कायम है। तारों का उपयोग कपड़े सुखाने में किया जा रहा है। चपतियों की मढ़ैया में आप इसका नजारा देख सकते हैं।  

चपतियों की मढ़ैया में 3500 की आबादी को बिजली नसीब नहीं हुई है। गांव के आधे  हिस्से में बिजली है और आधे हिस्से में तार के बाद भी करेंट नहीं है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोग दूसरे मोहल्लों में जाते हैं। चिरौली भगवंतपुर में पवांसा ब्लाक का गांव है। खंभे गांव में लगे हैं पर बिजली लाइन के दो तार गायब है।
विज्ञापन


गांव वाले अपना- अपना अर्थ का तार लगाकर बिजली चला रहे हैं। इस गांव में विद्युतीकरण पर लाखों रुपये व्यय हो चुके हैं पर उसका लाभ गांव के लोगों को नहीं मिल सका है। पवांसा के अवर अभियंता विनोद कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई गांव उनकी जानकारी में नहीं है। यदि बिजली लाइन का तार गायब है तो तार बदल दिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पनसुखा की मिलक में विद्युतीकरण के लिए आजादी के 70 वर्ष बाद भी इंतजार हो रहा  है। गांव में विद्युतीकरण के लिए आए खंभे से पड़े हैं। 
गांव में घर- घर बिजली आज भी सपना है। गांव में कुछ नलकूप लगे हैं और उनके लिए आई बिजली लाइन से ही लोगों ने घरेलू बिजली के कनेक्शन जोड़ लिए हैं। गांव वालों का  सवाल है आखिर कब तक होगा विद्युतीकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed