{"_id":"611435608ebc3e7581741234","slug":"posco-act-action-on-the-accused-of-trying-to-rape-the-girl-chandausi-news-mbd3989832168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी पर कार्रवाई
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट व छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चार वर्षीय बच्ची घर से कुछ दूरी पर खड़े आइसक्रीम के ठेले पर जा रही थी। तभी मोहल्ले में मेडिकल स्टोर पर कार्य करने वाला युवक गोपी किशन आइसक्रीम का लालच देकर बाइक पर बैठा आबादी के बाहर करेली रोड पर श्मशान घाट पर ले गया। बाइक पर बच्ची को ले जाते हुए मोहल्ले के लोगों ने देख लिया था। परिजनों को सूचित कर पीछा कर आरोपी को बच्ची के साथ श्मशान घाट के पास से पकड़कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।
बच्ची के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोपी किशन के खिलाफ छेड़छाड़ व पोस्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत न्यायालय में पेश दिया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।