फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ponds will be made in the field for rainwater harvesting, will get 50 percent grant

वर्षा जल संचयन को खेत में बनेंगे तालाब, मिलेगा 50 फीसदी अनुदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ponds will be made in the field for rainwater harvesting, will get 50 percent grant
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वर्षा जल संचयन के लिए खेत में तालाब बनाने की योजना है, इसके लिए किसानों को सरकार की तरफ से 50 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा। पात्र किसान, जिनके पास निर्धारित भूमि उपलब्ध है, वह योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 26 अप्रैल को पोर्टल खोला जाएगा। इसके तहत किसानों को लागत 1.05 लाख रुपये के सापेक्ष 50 फीसदी 52,500 रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि खेत तालाब योजना के तहत वर्ष-2022 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इस योजना से किसान अपने खेत में लघु तालाब बनवा सकते हैं। अनुदान की राशि कृषक के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। योजना का लाभ पाने के लिए, कोई भी पात्र किसान सेवा योजना के पोर्टल पर जाकर, ऑनलाइन टोकन बुक कर सकता है। टोकन कंफर्म होने पर, एक हजार रुपये की टोकन मनी यूपी एग्रो शाखा में जमा करनी होगी। टोकन मनी जमा होने की पुष्टि, बैंक से ऑनलाइन प्राप्त होने के बाद अगले 15 दिनों के अंदर किसान को जिस खेत में तालाब खुदवाना है, उसकी खतौनी, खेत का फोटो तथा निर्धारित घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। इसके बाद अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण के बाद स्थान उपयुक्त होने पर किसानों को तालाब बनाने की सूचना एसएमएस के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

खेत तालाब योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आओ, पहले पाओ नीति के आधार के पर लाभ मिलेगा। छोटे तालाब की लागत 1.05 लाख व मध्यम तालाब बनाने पर 2.28 लाख रुपये खर्च होते हैं। बुकिंग के लिए किसानों को भागदौड़ नहीं करनी होगी। सभी कार्य ऑनलाइन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओंकार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed