फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   polling will be held today in the election of the block chief

रजपुरा विकास खंड में ब्लाक प्रमुख पद के लिए उप चुनाव आज, मतदान होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
polling will be held today in the election of the block chief
संभल। रजपुरा विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बुधवार को मतदान होगा। क्षेत्र पंचायत के 66 सदस्य मतदान करेंगे। प्रशासन ने भी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वहीं, दावेदारों ने आखिरी दौर तक सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए चुनावी प्रचार किया है।
विज्ञापन

संभल जिले के रजपुरा विकास खंड में ब्लाक प्रमुख की मृत्यु हो गई थी। इसलिए इस पद के लिए उप चुनाव हो रहा है। इसके लिए बुधवार को मतदान होगा। दो प्रत्याशी भूपेंद्र और गुड्डी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के लिए मंगलवार को11 से 03 बजे तक का समय तय था, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। मतदान में 66 सदस्य भाग लेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी गुन्नौर के उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव अपनी टीम के साथ सुबह दस बजे से ही रजपुरा ब्लाक मुख्यालय पर मुस्तैद रहे। उनके द्वारा जब सुबह 11 बजे चेकिंग की गई तो ब्लाक के 13 कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को उपजिलाधिकारी ने संस्तुति की है। उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि चुनाव के लिए 11 से 03 बजे तक मतदान होगा। कड़ी सुरक्षा और चौकसी के बीच मतदान कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed