{"_id":"603809ed8ebc3e76995e3e36","slug":"police-will-spread-cctv-network-in-the-city-sambhal-news-mbd3809699112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सीसीटीवी का नेटवर्क बिछाएगी पुलिस,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सीसीटीवी का नेटवर्क बिछाएगी पुलिस,
विज्ञापन
संभल/सरायतरीन। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क बिछाएगी। प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पर गुरुवार को दोपहर बैठक की। हयातनगर, संभल, नखासा के प्रभारी निरीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने भाग लिया। सभी से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी त्योहारों और अपराध रोकने के लिए पुलिस को अपना निगरानी सिस्टम ठीक करने की जरूरत है। जिन चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भाड़ रहती है वहां पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएं ताकि किसी समय उसके जरिए लोगों को संदेश दिया जा सके। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि अपराध करने वाले व्यक्ति चिह्नित हो जाएं और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई हो सके। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि निगरानी के साथ अपराध रोकने में भी सीसीटीवी कैमरे काम करते हैं।
हजरत अली डे आज संभल में रहेगी विशेष सतर्कता, अतिरिक्त पुलिस बल मिला
संभल/ असमोली। हजरत अली डे पर मंडी किशनदाससराय में सुबह आठ से दस बजे तक जुलूस निकाला जाएगा। जबकि सिरसी, बुकनाला और नूरियो सराय में मजलिस के आयोजन होंगे। पुलिस ने आयोजनों को सूचीबद्ध किया और सभी स्थानों पर उनके क्षेत्र के थाना प्रभारियों को एहतियाती सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को बैठक की और इसमें प्रस्तावित आयोजनों के हिसाब से पुलिस बल लगाने के आदेश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सिर्फ एक ही जुलूस मंडी किशनदास सराय में निकाला जाना है। उसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल मिल गया है। जबकि सिरसी में नखासा थाना पुलिस और बुकनाला में असमोली पुलिस निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
कोतवाली में बैठकर कर सकेंगे संवेदनशील स्थलों की निगरानी कर सकेंगे प्रभारी
संभल में बल्ले की पुलिया, चौक दीपासराय, एजेंटी तिराहा, सरायतरीन में कोटला रोड, तेजराम की कोठी, बजरिया में सीसीटीवी कैमरों की निनरानी रहेगी। इसी तरह से नखासा क्षेत्र में रायसत्ती, नखासा चौकी के आसपास वाले इलाके को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से जोड़ा जाएगा। यह सभी कैमरे वाईफाई सुविधा से लैस होंगे और अपने थाना और कोतवाली में बैठकर प्रभारी निरीक्षक अपने शहर के संवेदनशील स्थलों की निगरानी कर सकेंगे।