फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police will keep an eye on the group of Kanwariyas through geo tracking technology

Sambhal News: जियो ट्रैकिंग तकनीक से कांवड़ियों के जत्थे पर रहेगी पुलिस की नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on the group of Kanwariyas through geo tracking technology
संभल। संभल पुलिस जियो ट्रैकिंग के जरिए कांवड़ियों के जत्थों की निगरानी करेगी जो जत्थे संभल से रवाना हुए हैं उनके लौटने के दौरान उनकी पल-पल की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसका लाभ यह रहेगा कि कहीं कोई जत्था रुकता है तो पुलिस उसकी जानकारी तत्काल कर सकेगी। कहीं कोई असुविधा जत्थों को लगती है तो पुलिस-प्रशासन की मदद पहुंचेगी। एएसपी (उत्तरी) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 200 से ज्यादा कैमरे लगे हैं। इन कैमरों का कंट्रोल रूम बना हुआ है। ऐसे में जत्थे ट्रैकिंग तकनीक से मौके की तस्वीर को कंट्रोल रूम में बैठकर देखा जा सकता है। एएसपी का दावा है कि यह तकनीक यूपी में पहली बार संभल में इस्तेमाल हो रही है। भविष्य में सभी त्योहारों में इसका उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी का कहना है कि कांवड़ियों के जत्थे रवाना हो गए हैं। वह रविवार की देर रात तक संभल की ओर लौटेंगे। सोमवार को जलाभिषेक होगा। इन जत्थों में जो जिम्मेदार लोग हैं उनके मोबाइल से लाइव लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम में स्क्रीन पर दिखाई देगी। जगह-जगह जो कैमरे लगे हैं। उनके माध्यम से जत्थों को ट्रैक किया जाएगा। जत्थों की हर गतिविधि कैमरे पर रहेगी और इससे सुरक्षा भी चाकचौबंद रहेगी।
विज्ञापन

बताया कि जिन जत्थों को पुलिस एस्कॉर्ट करेगी, और वह जत्थे काफी देर तक एक ही स्थान पर, या कोई संवेदनशील इलाके में ठहरा हुआ है तो उनकी गतिविधियों को संबंधित पुलिस टीम के माध्यम से अपडेट कराया जा सकेगा। टीम को निर्देशित करके आगे बढ़वाएंगे। इन सभी गतिविधियों के लिए सत्यव्रत चौकी पर कंट्रोल रूप स्थापित है। वहीं से निगरानी की तैयारी की गई है। एएसपी ने बताया कि इस बार कंट्रोल रूम की संख्या भी बढ़ाई गई है। जिले में 11 कंट्रोल रूम बने हैं। इन पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



000000000
सीओ संभल की तकनीक के इस्तेमाल में अहम भूमिका
आईपीएस आलोक कुमार भाटी की तैनाती तो संभल में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई है लेकिन उनको संभल सर्किल में सीओ की जिम्मेदारी एसपी ने दी हुई है। एएसपी ने बताया कि आलोक कुमार भाटी ने इस सुरक्षा चक्र को तकनीक के इस्तेमाल से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस तकनीक से किसी तरह की लापरवाही नहीं हो सकेगी और कोई माहौल नहीं खराब कर सकेगा। जिस जत्थे की लोकेशन जहां दिखाई देगी वहां के कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा सकेगी। सीओ ने बताया कि सभी जत्थों में जो जिम्मेदार लोग हैं उनकी मोबाइल की लाइव लोकेशन लेकर इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इससे जत्थों की सुरक्षा भी बढ़ गई है और पुलिस भी पल-पल की जानकारी ले सकेगी।

000000000
संभल अतिसंवेदनशील शहर की श्रेणी में शामिल, कांवड़ियों की सुरक्षा जरूरी
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल शहर 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है। इसको देखते हुए पुलिस के साथ आरआरएफ और पीएसी के जवान भी प्रमुख स्थानों पर तैनात किए गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी तरह की कमी न रहे। इसके लिए पहले से ही योजना तैयार कर ली गई थी। अब जत्थे रवाना हो रहे हैं। रविवार को यह जत्थे लौटना शुरू होंगे और सोमवार को जलाभिषेक होने तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम जिलेभर में रहेंगे। बताया कि जिलेभर में 12 हजार कैमरे लगे हैं। कांवड़ियों के गुजरने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे दुरूस्त हैं और हर पल की निगरानी पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed