फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police showed encounter with the accused caught on the charge of stealing mobile from the market

बाजार से पब्लिक ने पकड़े चोर, पुलिस ने दिखा दी मुठभेड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police showed encounter with the accused caught on the charge of stealing mobile from the market
संभल। दो दिन पहले मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस के सुपुर्द किया था। उन्हीं आरोपियों के साथ पुलिस ने मुठभेड़ दिखा दी। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि मोबाइल चोरी के बाद जब आरोपी पकड़े गए थे तो कुछ लोगों ने वीडियो बना लिए थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिन ग्रामीणों के मोबाइल चोरी किए गए थे उनके मोबाइल भी नहीं मिले हैं क्योंकि मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और अब ग्रामीणों को न्यायालय से ही मोबाइल मिल पाएंगे।
विज्ञापन

असमोली पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर पुलिस गश्त कर रही थी। थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर बंद को जाने वाले मार्ग पर खारजा पुलिया के पास दो लोग दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपनी पहचान बरेली जिले के थाना सुभाष नगर अंतर्गत मोहल्ला वंसी नगला निवासी इकबाल और झारखंड के जिला शाहिबगंज थाना राजमहल अंतर्गत गांव तीन पहाड़ निवासी राहुल कुमार के रूप में कराई।
विज्ञापन

यह कहानी पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज की है। जबकि हकीकत यह है कि पुलिस मुठभेड़ में जो आरोपी दिखा रही है। वह आरोपी गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे असमोली में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े थे। आरोपियों ने गांव मवई डोल, शाहपुर सोत और रायाबुजुर्ग के ग्रामीणों की जेब से मोबाइल चोरी किए थे। इन आरोपियों की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने तलाशी ली तो कई मोबाइल मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मवई डोल निवासी ग्रामीण ने बताया कि उनके बेटे का मोबाइल चोरी हुआ था। आरोपियों को पुलिस के हवाले ग्रामीणों ने किया था। बताया कि हमारा मोबाइल भी नहीं मिला है। पुलिस कह रही है कि न्यायालय से मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आरोपी पकड़ने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया था यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सवाल यह उठता है कि जब दो दिन पहले पुलिस को आरोपी दे दिए गए थे तो अब मुठभेड़ कैसे हो गई। इन आरोपियों के पास दो तमंचे और कारतूस कहां से आए। इन्हीं सवालों के चलते पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। असमोली के इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि मोबाइल चोरी शुक्रवार को हुए थे। पकड़े गए आरोपियों ने किए थे। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed