{"_id":"62ba08154540900cdd25cfa5","slug":"police-sent-the-father-accused-of-killing-the-daughter-to-jail-sambhal-news-mbd432814636","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की हत्या का आरोपी पिता पुलिस ने गिरफ्तार किया, न्यायालय ने जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की हत्या का आरोपी पिता पुलिस ने गिरफ्तार किया, न्यायालय ने जेल भेजा
विज्ञापन
संभल। बेटी की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने छीना छपटी के दौरान बेटी की मौत होने की बात कबूल की है। बेटी की मौत पर अफसोस जाहिर करता भी नजर आया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव भदरौला में शुक्रवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडौली निवासी सतपाल सिंह ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी सारिका को जमीन पर पटक दिया था, जिसमें सारिका की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा अंतर्गत गांव दामरी निवासी आरोपी की पत्नी आरती ने नखासा थाने में तहरीर देकर बेटी की मौत का जिम्मेदार पति को बताया था। पुलिस ने सतपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी घटना के बाद से ही भागा हुआ था।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी घटना के दिन से करीब 15 दिन पहले मायके गई थी। वहां से घर न आकर गांव भदरौला निवासी एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में चली गई। शादी समारोह से जब घर चलने के लिए कहा तो पत्नी ने मना कर दिया। इसी बात पर बेटी को छीनने का प्रयास किया और इसी दौरान घटना हो गई। नखासा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पवांर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से जेल भेज दिया गया है।