फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police seized the parts of vehicles cut in the scrap factory, the vehicles will be investigated

Sambhal News: कबाड़ फैक्टरी में काटे गए वाहनों के पार्ट्स पुलिस ने जब्त किए, वाहनों की छानबीन की जाएगी

Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police seized the parts of vehicles cut in the scrap factory, the vehicles will be investigated

विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर में स्थित भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की स्क्रैप फैक्टरी से शनिवार को पुलिस ने 20 से 25 वाहनों के पार्ट्स जब्त किए हैं। इसमें वाहनों के नंबर प्लेट, चेसिस नंबर व अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स हैं जिनकी छानबीन की जाएगी। इसके अलावा इन वाहनों के मालिकों से भी संपर्क किया जाएगा। जिससे यह स्थिति स्पष्ट हो सके कि यह वाहन स्क्रैप फैक्टरी तक पहुंचे कैसे।
कैलादेवी थाना प्रभारी ने बताया कि कपिल सिंघल व उनके परिवार को स्क्रैप आरआर एंड आर मैंटेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी पर बुलाया गया था। ताकि उनके सामने वाहनों के पार्ट्स को कब्जे में लिया जा सके लेकिन उनके परिवार से कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद गांव के लोगों को एकत्र किया गया और वीडियोग्राफी कराते हुए पार्ट्स जब्त किए गए हैं। यह भी जांच कराई जा रही है कि यदि वाहन कबाड़ में दिए गए तो प्रक्रिया को पूरा किया गया है या नहीं। जांच पड़ताल के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो 18 अप्रैल को फैक्टरी सील कर दी गई थी और कपिल सिंघल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें चोरी के वाहनों को फैक्टरी में लाकर काटने का आरोप लगा है। पुलिस इसी मामले में तहकीकात कर रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि छानबीन में जो भी सामने आएगा। उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। फिलहाल पार्ट्स के माध्यम से टीम छानबीन करने में जुटी है। यह वाहन कहां से आए थे और किस प्रक्रिया के तहत कटान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed