{"_id":"68e185358405f7d3cc04c706","slug":"police-removed-shops-set-up-without-permission-during-the-urs-of-janeta-dargah-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123502-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जनेटा दरगाह के उर्स में बिना अनुमति लगी दुकानों को पुलिस ने हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जनेटा दरगाह के उर्स में बिना अनुमति लगी दुकानों को पुलिस ने हटवाया
संभल के बनियाठेर के गांव जनेटा में दरगाह शरीफ पर उर्स के दौरान लगी दुकानों को हटवाती पुलिस। संव
Link Copied
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव जनेटा में दरगाह शरीफ पर शनिवार को ग्यारहवीं शरीफ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया। इस दौरान बिना अनुमति के उर्स में लगीं दुकानों को पुलिस ने डंडा फटकार कर हटवा दिया। पुलिस के अनुसार इस बार उर्स अनुमति नहीं थी। दरगाह के मुतवल्ली सैयद शाहिद मियां ने बताया कि ईशा की नमाज के बाद फातिहा पढ़ी गई। मजार पर अकीदतमंदों ने बड़ी तादाद में पहुंच कर चादरपोशी कर जायरीनों ने हाजिरी देते हुए मुल्क व कौम की तरक्की की दुआएं मांगी। इसके बाद लंगर का कार्यक्रम हुआ। इस साल इसकी परमिशन न मिलने के कारण दरगाह के आसपास लगीं दुकानों को पुलिस ने हटवा दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रोशन अली ने बताया की एक दिवसीय उर्स का आयोजन किया जा रहा था। इसकी परमिशन नहीं ली गई थी। वहां दरगाह शरीफ के आसपास बड़ी संख्या में मिठाइयों, पकौड़ियों और बिसातखाने की दुकान लगा रखी थीं।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज नरौली देहात संजय शर्मा ने सुबह से ही दुकान हटाने के निर्देश दिए थे परंतु जब दुकान नहीं हटी तो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बलपूर्वक दुकानें हटवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।