{"_id":"58e14fd74f1c1b3a465b4acb","slug":"police-raid-in-deepa-saray-10-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपासराय में ताबड़तोड़ दबिश, दस आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपासराय में ताबड़तोड़ दबिश, दस आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
संभल के दीपासराय में बवाल के आरोपियों को पकड़ने के लिए दी गई दबिश के दौरान पूछताछ करता पुलिसकर्मी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
चार दिन पहले दीपा सराय में बवाल करने के बाद पुलिस की आंखों से ओझल हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। इससे पहले मंडलभर से पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी थी। तड़के डीआईजी के नेेतृत्व में तीन घंटे तक चली कार्रवाई में दस आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नखासा थाना पुलिस 29 मार्च को नगर के मोहल्ला दीपा सराय में गोवंशीय पशुओं की हत्या करने के आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर धर्मग्रंथ की बेहुरमती का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। बल्ले की पुलिया पर जाम लगा दिया और जाम खुलवाने पहुंचे एसडीएम-सीओ को दौड़ा लिया।
असमोली पुलिस को लाठी डंडों से पीटा, पुलिस पर पथराव किया। साथ ही एसडीएम के अर्दली जैत सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में नखासा पुलिस ने 25 लोगों को नामजद करते हुए 500-600 अज्ञात पुरुष और महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
इतने दिन की चुप्पी के बाद रविवार को तड़के डीआईजी ओंमकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दीपा सराय में दबिश दी। दबिश से पहले पुलिस फोर्स की टीम बनाई गई और टीम को अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर दिया गया।
पूरी दीपा सराय छावनी में तब्दील हो गई। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पुलिस कार्रवाई से बलवे के आरोपियों में दहशत है।