फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police post will be built in Bhiravati and Ayurvedic hospital will be built in Gumthal.

Sambhal News: भिरावटी में पुलिस चौकी और गुमथल में आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनेगा

Sat, 28 Sep 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Police post will be built in Bhiravati and Ayurvedic hospital will be built in Gumthal.
संभल। धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में नवीन पुलिस चौकी और चंदौसी से सटे गांव गुमथल में आयुर्वेदिक अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन आवंटित हो गई है। भिरावटी में चौकी बनने से कानून व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं ग्रामीणों को भी थाने के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे। आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनने से गुमथल के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गुमथल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन फार्मासिस्ट छविनाथ करते हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन कमरों में आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन 50 मरीजों की ओपीडी होती है। अब भवन मिलने से अस्पताल के स्टाफ के साथ ही मरीजों को भी राहत मिलेगी। वहीं, पुलिस चौकी बनने से गांव भिरावटी व उसके आसपास के कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि नवीन पुलिस चौकी गांव भिरावटी में .84 हेक्टेयर भूमि में बनाई जाएगी। गुमथल गांव का आयुर्वेदिक अस्पताल .100 हेक्टेयर में बनेगा। यह जमीन दोनों विभाग के लिए तय कर दी गई है। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed