फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police, PAC and RAF will be deployed on Holi

Sambhal News: पुलिस, पीएसी और आआरएफ की होली पर रहेगी तैनाती

Sun, 09 Mar 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 09 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police, PAC and RAF will be deployed on Holi

विज्ञापन
संभल। इस बार शहर में होली कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिससे शांतिभंग होने का कोई खतरा न रहे। स्थानीय खुफिया इकाई सक्रिय कर दी गई है। एसपी का कहना है कि बवाल के बाद संभल अतिसंवेदनशील है। निगरानी तो शहर में लगातार है लेकिन त्योहारों पर इस निगरानी को बढ़ाया गया है। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। अधिकारियों की जिम्मेदारी भ्रमणशील रहने की रहेगी। प्रशासन की ओर से जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सुरक्षा तो जिलेभर में चाकचौबंद रहेगी लेकिन संभल में सतर्कता ज्यादा बरती जा रही है। इसके चलते ही पीएसी की सात कंपनी और दो प्लाटून की ड्यूटी शहर में रहेगी। आरआरएफ के साथ जिलेभर के थानों की फोर्स को लगाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल की मुस्तैदी की जाएगी। निगरानी के लिए खुफिया इकाई को अभी से सक्रिय कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि यह कड़ी सुरक्षा उन इलाके में रहेगी जहां होली के जुलूस निकाले जाएंगे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि होली के दिन संभल शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। कहीं कोई अफवाह फैलाता है या माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। लगातार पीस कमेटी की बैठक कर शांति बनाए रखने और सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article