फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police monitoring on social media, action decided on objectionable posts: SP

सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी, आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई तय : एसपी

Mon, 02 Dec 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 02 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police monitoring on social media, action decided on objectionable posts: SP
संभल। सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी है। यदि किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट की तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए एसपी ने सोशल मीडिया सेल को सक्रिय किया हुआ है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से इंटरनेट सेवा को बंद करा दिया गया था। शुक्रवार की शाम से इंटरनेट सेवा बहाल है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया सेल को निगरानी के लिए सक्रिय किया हुआ है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर नजर रखी जा रही है। बताया कि दो लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। उन दोनों ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी तरह किसी ने भी अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट, वीडियो या फोटो शेयर किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए जनसंवाद कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और जो कोई भी अफवाह फैलाए उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed