{"_id":"67afa767098c2059630a4307","slug":"police-is-close-to-uncovering-the-gang-that-usurps-insurance-claims-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-119308-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बीमा के करोड़ों रुपये का क्लेम हड़पने वाले गिरोह के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बीमा के करोड़ों रुपये का क्लेम हड़पने वाले गिरोह के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन
संभल। फर्जी बीमा कर क्लेम हड़पने वाले गिरोह के दिनों दिन मामले खुल रहे हैं। रजपुरा पुलिस ने इस करोड़ों रुपये के गबन का राजफाश किया है। इसमें बड़ा गिरोह शामिल है। दो सदस्य गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इस गिरोह के मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करने का दावा कर रही है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एएसपी अनुकृति शर्मा ने इस पूरे मामले में निगरानी की है।
17 जनवरी की रात रजपुरा पुलिस ने गिरोह के दो सदस्य वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी ओंकारेश्वर मिश्र और गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बबराला निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 11.45 लाख रुपये की नकदी और अलग-अलग बैंक के क्रेडिट व डेबिट बरामद हुए थे। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो इस गिरोह का राजफाश हुआ था।
यह गिरोह पिछले सात वर्ष से ऐसे लोगों का जीवन बीमा करता है जो मर चुके हैं या मरने की हालत में हैं या फिर गंभीर बीमारी से पीडि़त है। फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। इसके बाद सत्यापन भी आसानी से कर लिया जाता है। एसपी ने बताया कि यह करोड़ों रुपये का गबन का मामला है। बड़ा गिरोह यह गबन कर रहा था। इसमें पुलिस की टीम काम कर रही है। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा।