{"_id":"678aa8d5995a07bacf0dd374","slug":"police-in-search-of-the-youth-who-talked-to-pakistani-maulana-on-video-call-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-118403-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत करने वाले युवक की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत करने वाले युवक की तलाश में पुलिस
Sat, 18 Jan 2025 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के युवक आकिल की पुलिस को तलाश है। युवक ने सोशल मीडिया से जुड़े पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। पुलिस को शक है कि पाकिस्तानी मौलाना से बातचीत करने वाला युवक पत्थरबाजी करने में शामिल था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। यदि पत्थरबाजी में शामिल होने का साक्ष्य मिलता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
युवक की बातचीत करते हुए वीडियो तीन दिन पहले वायरल हुआ था। जिसमें वह मौलाना को संभल जिले का निवासी बताता है और मौलाना से पूछता है कि जिन लोगों की 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल में जान गई है उनको शहीद कहा जाएगा या नहीं। युवक के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही पुलिस तलाश में लगी है। एसपी का कहना है कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी का कहना है कि पूरा शक है कि यह युवक पत्थरबाजी करने में भी शामिल रहा है। इसलिए इससे पूछताछ भी की जाएगी। पत्थरबाजी में शामिल होने का सबूत मिलता है तो जेल भेजा जाएगा। फिलहाल तो टीम को इस युवक की तलाश के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन