फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police in search of the youth who talked to Pakistani Maulana on video call

UP: पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत करने वाले युवक की तलाश में पुलिस, जानें क्या है मामला

Fri, 17 Jan 2025 11:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 11:08 PM IST
सार

संभल जिले में युवक ने सोशल मीडिया से जुड़े पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत की। मौलाना से बवाल में जान गंवाने वाले लोगों को लेकर सवाल पूछा था। 

विज्ञापन
Police in search of the youth who talked to Pakistani Maulana on video call
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

जिले के युवक आकिल की पुलिस को तलाश है। युवक ने सोशल मीडिया से जुड़े पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। पुलिस को शक है कि पाकिस्तानी मौलाना से बातचीत करने वाला युवक पत्थरबाजी करने में शामिल था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। यदि पत्थरबाजी में शामिल होने का साक्ष्य मिलता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


युवक की बातचीत करते हुए वीडियो तीन दिन पहले वायरल हुई थी। जिसमें वह मौलाना को संभल जिले का निवासी बताता है और मौलाना से पूछता है कि जिन लोगों की 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल में जान गई है उनको शहीद कहा जाएगा या नहीं। युवक के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही पुलिस तलाश में लगी है।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी का कहना है कि पूरा शक है कि यह युवक पत्थरबाजी करने में भी शामिल रहा है। इसलिए इससे पूछताछ भी की जाएगी। पत्थरबाजी में शामिल होने का सबूत मिलता है तो जेल भेजा जाएगा। फिलहाल तो टीम को इस युवक की तलाश के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed