{"_id":"64d2a37e721eb2f87f0a9068","slug":"police-force-deployed-in-the-village-due-to-a-fight-between-two-communities-sambhal-news-c-204-1-chn1001-1200-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो समुदाय में हुए झगड़े को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो समुदाय में हुए झगड़े को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
चंदौसी। थाना क्षेत्र के गांव कैथल में सोमवार की रात दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट हुई। इस कारण वहां तनाव की स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात से ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया।
सोमवार की रात एक समुदाय के दो युवक अपनी बहन की दवा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर बाइक की चाबी निकाल ली थी। इस कारण दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक समुदाय के युवक को बचाने के लिए उसकी मां व बहन आई। बीच बचाव कराने आई मां व बहन के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया।
सूचना पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह व थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पवार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस मारपीट करने वाले एक समुदाय के छह लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। घायल युवक जीशान व महिला का पुलिस ने मेडिकल कराया। घायल की ओर से चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सोमवार की रात से ही पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।