फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police find unknow dead body in sambhal

गंगा किनारे मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
police find unknow dead body in sambhal
गुन्नौर। राजघाट में गंगा किनारे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। गुन्नौर व रजपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है, शव कब्जे में ले लिया है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शनिवार की देरशाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को राजघाट में गंगा किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। गुन्नौर कोतवाली व थाना रजपुरा की सीमा होने पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी रोडवेज बस का टिकट मिला है। यह टिकट चार दिसंबर को नोएडा से बुलंदशहर जनपद के नरौरा तक जारी किया गया है। टिकट जारी करने का समय सुबह साढ़े नौ बजे का है। उम्र लगभग 50 वर्ष है और शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान दिखाई नहीं दिए है। सीओ गुन्नौर केके सरोज ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके पास रोडवेज बस के टिक के अतिरिक्त कोई साक्ष्य नहीं मिला है। उसकी पहचान कराने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं तथा शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed