फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police fail to find killer of missing boy and teenager

Sambhal News: लापता बालक व किशोर के हत्यारे को नहीं तलाश कर पाई पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police fail to find killer of missing boy and teenager
धनारी(संभल)। दो सगे भाइयों का अपहरण करने के बाद एक की हत्या और दूसरे के लापता होने के मामले में पांच थानों की पुलिस व एसओजी की टीमें रात दिन आरोपी तक पहुंचने में लगी हैं, लेकिन अभी तक न तो अपहरणकर्ता हत्यारे को गिरफ्तार कर सकी है और न ही लापता बालक की बरामदगी कर सकी है।
विज्ञापन


बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम मैथरा धर्मपुर निवासी रामौतार ने बीते 27 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें कहा था कि उनके दोनों बेटे अमरपाल (14) व कमल सिंह (10) अपनी ननिहाल मझोला गए थे। 26 नवंबर को यहां से बरात में जाने को वह पिकअप में बैठ गए थे, लेकिन बरात में नहीं पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इसके बाद जब पता लगा कि बच्चों को एक रिश्तेदार युवक बरात में जाने की बात कहकर धनारी थाना क्षेत्र से पिकअप से उतारकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद रामौतार ने धनारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस बच्चों की तलाश कर ही रही थी कि बीती 29 नवंबर को सुबह रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघौली कल्लू के पास एक गन्ने के खेत में 14 वर्षीय अमरपाल का शव बरामद हुआ। दो दिन तक लगातार क्षेत्र के खेतों को पुलिस टीमों द्वारा खंगाला गया, लेकिन लापता बालक का कोई सुराग न हीं लग सका। अब दोनों भाइयों के अपहरण को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी और लापता बालक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि टीमें लगी हुई हैं, संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही हैं, जल्द ही लापता बालक को बरामद करने के साथ ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed