{"_id":"6525b5b99d72528fce0172d7","slug":"police-encounter-with-cow-smugglers-who-kill-cattle-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-3783-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गोवंशीय पशुओं की हत्या करने वाले गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गोवंशीय पशुओं की हत्या करने वाले गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना पुलिस की गो तस्करों के साथ मंगलवार की दोपहर मुठभेड़ हो गई। इसमें असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी गो तस्कर मोबीन पुत्र रमजानी की पैद में गोली लगी है। गो तस्करों की फायरिंग में थाना हयातनगर में तैनात सिपाही दीपांशु घायल हुआ है। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया है। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी वांछित चल रहा था। 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मंगलवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव ऐंचोली में गोवंशीय पशुओं की हत्या भी की थी। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि मंगलवार को गांव ऐंचोली में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गोवंशीय पशुओं की हत्या में शामिल आरोपी जंगल में घूम रहे हैं। इसके बाद ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की। नगला खोकर से सोतीपुरा जाने वाले मार्ग पर आरोपियों को पुलिस ने घेर लिया।
गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही घायल हुआ। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोतस्कर के पैर में गोली लगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया गो तस्कर सक्रिय अपराधी है। 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गांव ऐंचोली में गोवंशीय पशुओं की हत्या कर मांस ले गया। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी भाग गए थे। इसमें कॉबिंग के दौरान असमोली के गांव मदाला निवासी आकिल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।