फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police encounter in sambhal

एटीएम से चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश और सिपाही घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
police encounter in sambhal
संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी में मुठभेड़ के बाद बिना बुलेटप्रूफ जैकेट पहने कॉ? - फोटो : SAMBHAL
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी के नजदीक पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग की। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। दूसरे बदमाश को कॉबिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों ने एटीएम से हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। एटीएम से चोरी किए गए साढ़े तीन लाख रुपये, बिना नंबर की कार, गैस कटर, तमंचे कारतूस बरामद कराए हैं। दो बदमाश भागे हुए हैं। जिनकी पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और कॉबिंग करा बदमाशों की तलाश कराई। रविवार को सुबह करीब चार बजे नखासा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव हजरनगर गढ़ी के नजदीक सिरसी-बिलारी मार्ग पर एक कार दिखाई दी। जिसको रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों की फायरिंग के दौरान नखासा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सिरसी में तैनात सिपाही पुष्पराज के दाएं हाथ में गोली लगी। पुलिस ने सिपाही को संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। इसमें जिला मथुरा के थाना व कस्बा कौसी कलां निवासी शाहरुख उर्फ समीर की दाईं टांग में गोली जा लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना आला अधिकारियों को दी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार थाना बनियाठेर, चंदौसी कोतवाली, संभल कोतवाली की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कॉबिंग अभियान के दौरान एक और बदमाश पकड़ा गया। जिसने अपनी पहचान बदायूं जनपद के थाना बिल्सी अंतर्गत गांव बेहटा गुसाई निवासी इशरत के रूप में कराई। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के आर्य समाज मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 10 लाख रुपये की चोरी की थी। चार लोगों ने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम से चोरी रुपयों को बराबर बांट लिया था। उस चोरी के साढ़े तीन लाख रुपये बदमाशों ने बरामद कराए। साथ ही बताया कि रविवार को भी एटीएम की रैकी करने के लिए निकले थे। एटीएम काटने के सभी उपकरण गाड़ी में रखे हैं। जो पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। बदमाशों ने भागे हुए बदमाशों की पहचान मथुरा के थाना शेरगढ़ अंतर्गत गांव बिशम्बरा निवासी रहीश व हरियाणा के जिला मेवात अंतर्गत थाना नूह के गांव तड़कपुर निवासी रफसन के रूप में कराई है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भागे हुए बदमाशों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। टीमें तलाश में जुट गई हैं।
आईजी और एसएसपी मुरादाबाद ने बदमाशों से की पूछताछ
संभल। मुरादाबाद में हुई एक एटीएम घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए आईजी रमित शर्मा व एसएसपी अमित पाठक संभल के नखासा थाना पहुंचे। उन्होंने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों अधिकारी चले गए। पुलिस को अंदेशा है कि मुरादाबाद में हुई एटीएम काटने की घटना में भी इस गिरोह का हाथ हो सकता है। इसी सिलसिले में पूछताछ की गई।

एटीएम चोरी की घटनाएं ही अंजाम देता है गिरोह
संभल। पकड़े गए बदमाश शाहरुख उर्फ समीर और इशरत ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उनका गिरोह हरियाणा, अलीगढ़ व मथुरा समेत कई जनपदों में एटीएम से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरोह में हरियाणा के मेवात के ज्यादा बदमाश हैं। कई बदमाश जेल में हैं। बदमाशों ने बताया कि शाहिद उर्फ आडवाणी गैंग के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed