फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police detained loving couple who came to meet from Faridabad

Sambhal: फरीदाबाद से मिलने आए प्रेमी युगल को पुलिस ने हिरासत में लिया, अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे दोनों

Sun, 18 Dec 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Dec 2022 11:20 PM IST
सार

रविवार की शाम छह बजे एक प्रेमी युगल मालगोदाम रोड पर गेस्ट हाउस में कमरा लेने पहुंचे। गेस्ट हाउस पर मौजूद युवक को शक हुआ तो उसने कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद प्रेमी युगल सड़क पर घूमने हुए रोडवेज की ओर चले दिए। तभी किसी ने हिंदू संगठनों को सूचना दे दी।

विज्ञापन
Police detained loving couple who came to meet from Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद से चंदौसी आए प्रेमी युगल को हिंदू संगठनों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक-युवती अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं। युवती झारखंड व युवक बदायूं जनपद का निवासी है। 

विज्ञापन


रविवार की शाम छह बजे एक प्रेमी युगल मालगोदाम रोड पर गेस्ट हाउस में कमरा लेने पहुंचे। गेस्ट हाउस पर मौजूद युवक को शक हुआ तो उसने कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद प्रेमी युगल सड़क पर घूमने हुए रोडवेज की ओर चले दिए। तभी किसी ने हिंदू संगठनों को सूचना दे दी कि अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती घूम रहे हैं। मौके पर हिंदू संगठनों के पांच, छह पदाधिकारी पहुंच गए और पुलिस को घटना से अवगत कराया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह झारखंड राज्य की निवासी है। वह फरीदाबाद में घरों में कार्य करती है। जबकि युवक बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र का निवासी है। वह फरीदाबाद में कारपेंटर का कार्य करता है। दोनों के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई।

विज्ञापन

धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों मिलने के लिए फरीदाबाद से चंदौसी पहुंचे और कमरे की तलाश में जुट गया। तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कुछ युवकों की सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रेमी युगल को हिरासत में कोतवाली ले आई। दोनों से जानकारी की जा रही है और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed