फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police could not catch the accused of kidnapping a minor

Sambhal News: नाबालिग को अगवा करने के आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Thu, 19 Jun 2025 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 19 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch the accused of kidnapping a minor
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी को लेकर फरार हुए दो युवकों को दो माह बाद भी पुलिस तलाश नहीं कर सकी है। पुलिस ने तो नाबालिग को बरामद कर सकी है और न ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर सकी है। नाबालिग के माता-पिता अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। दो माह बीत जाने के बाद भी प्रथम विवेचक को कामयाबी न मिलने पर उन्होंने अब यह फाइल क्राइम इंस्पेक्टर को सौंप दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पहले 18 अप्रैल को पड़ोसी गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र एवं छोटे सहित दो युवक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर कर वाहन में बैठाकर ले गए थे। वहीं इसको लेकर किशोरी के माता-पिता के द्वारा 21 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी के द्वारा कुलवीर सिंह विवेचक अधिकारी नियुक्त कर किशोरी को बरामद करने का कार्य सौंपा गया था। दो माह बीत जाने के बाद भी कामयाबी न मिलने पर प्रथम विवेचक अधिकारी ने अब 13 जून को यह फाइल क्राइम इंस्पेक्टर को सौंप दी है। वहीं किशोरी को बरामद करने के लिए क्राइम इंस्पेक्टर ने पूर्व विवेचक द्वारा किए कार्यों का अवलोकन करना शुरू कर दिया है। वहीं बेटी की बरामदगी को लेकर मारा-पिता थाने से लेकर मणिकावली चौकी के चक्कर काटते काटते थक चुके हैं। क्राइम इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया प्रथम विवेचक कुलवीर सिंह कई स्थानों पर दबिश दे चुके हैं। परंतु कामयाबी नहीं मिल सकी है। जबकि 13 जून को जांच उन्हें मिली है। जल्द ही सफलता हाथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed