फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police caught vehicle thief gang

संभल पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
police caught vehicle thief gang
बहजोई (संभल)। संभल पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 28 बाइकें, पार्ट्स समेत अवैध असलहा बरामद किया है। गैंग के सदस्य दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद व नोएडा समेत आसपास के जिलों से बाइकें चोरी करते थे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि रविवार को संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने चेकिंग के दौरान एमजीएम डिग्री कालेज के सामने बहजोई रोड से चोरी की दो बाइकों व अवैध असलहों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर प्रथमा बैंक के सामने भूकन आढ़ती के गैराज में छिपा कर रखीं गईं चोरी की 26 बाइक ें और पार्ट्स बरामद कर गैराज की रखवाली कर रहे चौकीदार को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कमल निवासी मोहल्ला लाडम सराय, कोतवाली संभल, तनवीर उर्फ गुल्लू निवासी मोहल्ला भूड़ा, पंचम निवासी मोहल्ला पीला खदाना सरायतरीन व शाहीन निवासी मोहल्ला पठानों वाला थाना हयातनगर बताए हैं। इसके अलावा गैराज की रखवाली करने वाले आरोपी ने अपना नाम उमेश निवासी मोहल्ला लाडम सराय कोतवाली संभल बताया। एसपी ने बताया कि पंचम गैंग का सरगना है। एसपी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद व नोएडा समेत आसपास के जिलों में अस्पताल, मॉल व रेलवे स्टेशन आदि भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइकों को नकली चाभी से खोलकर चोरी कर लेते थे। इसके बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर व कुछ पार्ट्स बदलकर बेच देते थे। गैंग ने आढ़ती का गैराज किराए पर लेकर वहां चोरी की बाइकें छिपा कर रखीं थीं। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर 28 चोरी की बाइकों समेत एक तमंचा 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, दो कारतूस 315 बोर, 4 कारतूस 12 बोर और एक चाकू समेत चोरी की बाइकों के पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed