{"_id":"60fb19828ebc3e587e1aa419","slug":"police-caught-two-youths-with-stolen-goods-chandausi-news-mbd3967744133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो युवक दबोचे
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर रेलवे डबल फाटक के पास से पुलिस ने दो युवकों को चोरी के साथ हिरासत में लिया है। युवकों ने दो चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दोनों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को प्रेमनगर रेलवे फाटक के पास दो संदिग्ध युवक खड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने पहुंच तत्काल युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास एक एक चाकू व कुछ सामान बरामद हुआ। चाकू मिलने पर पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अर्जुन गांव चक्करपुर कदीम थाना शाहबाद जिला रामपुर, गोपाल निवासी इस्लामनगर रोड दुर्गा कालोनी नई बस्ती थाना बहजोई बताया।
पुलिस ने दोनों युवकों के पास से एक अंगूठी, एक लौंग पीली धातु तथा 1400 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह दोनों रिश्तेदार है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बंद पड़े मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनसे बरामद जेवर व रुपये मोहल्ला गोलागंज में बंद मकान से तीन जून को चुराए थे। वहीं 18 जुलाई को रात में गुमथल रोड स्थित आनंद विहार कालोनी में सात हजार रुपये चोरी किए थे। अधिकांश जेवर चोरों ने बेच दिए और रुपये खर्च कर दिए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा, एसआई उपेंद्र मलिक, एसआई सतीश मोरल, कांस्टेबल गौरव कुमार, मोहित कुमार रहे।