फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught two factories for making illegal weapons, sent two accused to jail

अवैध शस्त्र बनाने की दो फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी, दो आरोपी जेल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police caught two factories for making illegal weapons, sent two accused to jail
संभल। चुनाव का समय आते ही अवैध शस्त्र की फैक्टरी संचालित होनी शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को संभल की हयातनगर और धनारी थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी को पकड़ा है। आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में किया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि हयातनगर थाना पुलिस ने गांव हसनपुर मुंजब्ता जाने वाले मार्ग पर बंद पड़े ईंट भट्ठे की कोठरी में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलती पकड़ी है। मौके से संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरियो सराय निवासी अशरफ गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा आरोपी हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन मोहल्ला झाझरान निवासी उस्मान उर्फ गुड्डू चकमा देकर भाग गया। मौके से पुलिस ने 7 बजे व 2 अधबने तमंचे बरामद किए हैं। पांच कारतूस और सात खोखे मिले हैं। शस्त्र बनाने के उपकरण को कब्जे में लिया गया है।

वहीं धनारी थाना पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्टरी के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि गांव छपरा में आम के बाग से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी पप्पू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पांच बने और 10 अधबने तमंचे बरामद किए हैं। पांच कारतूस और एक खोखा भी मिला है। अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी कब्जे में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed