फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught 40 kg of silver from the car, the team of Commercial Tax Department will investigate

पुलिस ने कार से 40 किलोग्राम चांदी पकड़ी, वाणिज्यकर विभाग की टीम करेगी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police caught 40 kg of silver from the car, the team of Commercial Tax Department will investigate
संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र में ज्वैलरी कारोबारी की कार चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
कैलादेवी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से 40 किलोग्राम चांदी पकड़ी है। कार सवार व्यक्ति से चांदी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह कुछ नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने चांदी को अपने कब्जे में ले लिया है। इसकी सूचना वाणिज्यकर विभाग को भी दे दी गई है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई होगी। व्यापारी कागज लेकर आने की बात कहकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार राठी ने बताया कि शनिवार की शाम को वह कैलादेवी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शकरपुर गांव की ओर से स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जिसकी चेकिंग की गई तो कार में 40 किलोग्राम चांदी मिली। कार सवार व्यक्ति ने खुद की पहचान हाथरस निवासी सराफा व्यापारी के रूप में कराई। साथ ही बताया कि वह कस्बों में जाकर चांदी की सप्लाई करते हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि जब चांदी की खरीद से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर नहीं दिखा सके। साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसलिए चांदी को कब्जे में ले लिया है। वाणिज्यकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed