{"_id":"68f2a870496ba85090002cda","slug":"police-barricaded-the-entry-of-e-rickshaws-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123822-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ई-रिक्शों का प्रवेश किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ई-रिक्शों का प्रवेश किया बंद
चंदौसी के गणेश मंदिर के पास बैरीकेडिंग लगा कर ई-रिक्शा रोकता पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : विजेथुआ धाम पर कथा के दौरान मंच पर राम भद्राचार्य से वार्ता करते धीरेंद्र शास्त्री।
Link Copied
चंदौसी(संभल)। धनतेरस, दिवाली और भाई दूज त्योहारों को लेकर बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ गई है। इसी के साथ बाजारों में जाम की समस्या उत्पन्न न हो। पुलिस व यातायात पुलिस ने धनतेरस की पूर्व संध्या पर ही प्रमुख बाजारों के प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग कर ई-रिक्शों व छोटे चौपहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया। इसकी वजह से ई-रिक्शे गली मोहल्लों से गुजरना शुरू कर दिया। इसकी वजह से गलियों में जाम की समस्या नजर आई। बता दें कि बड़ा बाजार, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, बिसौली गेट, संभल गेट, ब्रह्म बाजार, मुरादाबाद गेट आदि शहर के प्रमुख बाजारों में हैं। यहां सड़क पर सकरी हैं। दिवाली के त्योहार का मौका है। बाजारों में भीड़ होने लगी है। वहीं ई-रिक्शा व अन्य छोटे चौपहिया वाहन बाजार में आने से जाम की समस्या बनी रहती है। 18 अक्तूबर दिन शनिवार को धनतेरस है। बाजार में सुबह से ही भीड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन
जाम में फंस कर लोगों को समस्या न हो, इसके लिए पुलिस व यातायात पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख बाजारों के प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग कर ई-रिक्शों व छोटे चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया है। सिर्फ दोपहिया वाहन ही बाजार में जा सकेंगे। फव्वारा चौक, सीता रोड गणेश मंदिर के निकट पुलिया, संभल गेट, कैथल गेट, खुर्जा गेट आदि प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग कर यातायात पुलिस के साथ पुलिस व पीएससी कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।