{"_id":"610849e78ebc3e844560352b","slug":"police-arrived-with-missing-teenager-got-medical-done-in-chandausi-chandausi-news-mbd3979379136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब किशोरी को लेकर पुलिस पहुंची, चंदौसी में कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब किशोरी को लेकर पुलिस पहुंची, चंदौसी में कराया मेडिकल
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। गायब किशोरी व आरोपी किशोर को पुलिस गोवा से लेकर संभल पहुंच गई और देर शाम चंदौसी सीएचसी में किशोरी का मेडिकल कराया। इस दौरान पुलिस किशोरी को चुपचाप लेकर आई। मेडिकल के बाद रात में ही किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया।
संभल से करीब 16 दिन पूर्व आरोपी किशोर किशोरी को अपने साथ ले गया था। परिजनों ने किशोर पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के द्वारा अपने घर फोन पर करने पर पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली थी। पुलिस चार दिन पूर्व गोवा पहुंच गई थी। रविवार की सुबह आठ बजे पुलिस आरोपी किशोर व किशोरी को लेकर गोवा से ट्रेन में दिल्ली के लिए रवाना हुए।
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली पहुंच गए। वहां से टैक्सी में सवार होकर संभल आए। पुलिस किशोरी को साथ लेकर चंदौसी आई। सीएचसी में किशोरी का मेडिकल कराया। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। एसपी इस मामले में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर खुलासा करेंगे।