फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police arrested three accused in maya murder case In Sambhal

माया की हत्या से हर कोई हैरान: संभल में जेठ, देवर और ननद गिरफ्तार, दूसरे पक्ष को फंसाने की चली थी चाल

Sat, 29 Jun 2024 09:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 09:05 PM IST
सार

संभल में माया की हत्या संतान नहीं होने और पुरानी रंजिश में विरोधी पक्ष को फंसाने के लिए के लिए की थी। इस मामले में पुलिस ने जेठ, देवर और ननद को गिरफ्तार किया है। घर में महिला की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
police arrested three accused in maya murder case In Sambhal
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजराजपुर निवासी माया (24) पत्नी जयपाल की हत्या ससुरालियों ने की थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के जेठ छोटेलाल, देवर सुनील और ननद उर्मिला को गिरफ्तार किया है। यह हत्या महिला के संतान नहीं होने और विरोधी पक्ष को फंसाने के लिए की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 16 जून को माया की गोली मारकर हत्या हुई थी। मृतका के जेठ छोटेलाल ने गांव निवासी हरेंद्र, छोटे, नर्सी, कुमरपाल और सतीश पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो यह सामने आया कि इन दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद तो है लेकिन हत्या में शामिल नहीं है। इसके बाद मृतका के जेठ, देवर और ननद से पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि माया की शादी जयपाल से करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। संतान कोई नहीं थी। इसलिए साजिश रची कि माया की हत्या का आरोप विरोधी पक्ष पर लगा देंगे और जयपाल की दूसरी शादी करा देंगे। इसके तहत ही हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपियों के घर से खून के छींटे मिले हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह बनाई थी दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए कहानी
मृतका के जेठ छोटेलाल और हरेंद्र पक्ष में मेड़ को लेकर रंजिश है। हरेंद्र की भाभी गुड्डो राशन डीलर थी। छोटेलाल ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर शिकायत भी की थी, जिसको लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। 


छोटेलाल ने पुलिस को बताया था कि वह 16 जून की सुबह करीब 10 बजे खेत में शौच के लिए गया था। लौटते समय उसके छोटे भाई की पत्नी माया रास्ते में मिल गई थी। दोनों रास्ते में खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच हरेंद्र पक्ष के लोग वहां आ गए। और मारपीट की। हरेंद्र ने अंटी से तमंचा निकालकर छोटेलाल पर तान दिया। माया ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके सीने में गोली सटाकर मार दी।

महिला के जेठ, देवर और ननद को गिरफ्तार किया गया है। संतान नहीं होने के चलते माया की हत्या की गई। हत्या का आरोप विरोधी पक्ष पर लगाया गया। पुलिस की जांच पड़ताल में हकीकत सामने आ गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed